विघ्नहर्ता श्री गणेश पूजन के साथ राजनगर रामलीला का शुभारम्भ

 


गाजियाबाद।श्री रामलीला समिति राजनगर मे रामलीला महोत्सव के पहले दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा अर्चना के बाद गणेश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा राजनगर के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई रामलीला मैदान में ही वापस आकर सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में बैण्ड बाजो, रथ, घोड़ों के साथ अन्य कई देवी देवताओं की तरह तरह की झांकियां भी मौजूद रहीं।

श्री गणेश शोभा यात्रा से पूर्व श्री रामलीला समिति राजनगर के पदाधिकारियों ने गणेश जी की पूजा अर्चना कर उनसे श्री रामलीला महोत्सव का कार्य निर्विघ्न संपन्न होने का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद रामलीला मैदान से श्री गणेश जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो राजनगर के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुई।

 

इस शोभा यात्रा में श्री गणेश के 1100 स्वरुपों की भव्य झांकी के साथ साथ भगवान शिव और रावण संवाद तथा शीश समर्पण की झांकी, मां काली, घूमता हुआ शिवलिंग, जीवन्त भोले शिव आदि की झांकियां मौजूद रहीं। शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए दो बग्घियां , चार तरह के बैण्ड तथा आगे सजे धजे घुड़सवार भी चल रहे थे। यह शोभा यात्रा राजनगर में में जहां से भी गुजरी सभी ने नमन कर आशीर्वाद लिया।

श्री गणेश जी की शोभा यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर 15 में जितेन्द्र यादव (पूर्व विधायक) के निवास पर स्वागत के पश्चात, सेक्टर 14 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीके गोयल के निवास पर स्वागत किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा समिति के मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा के निवास से मुड़ कर सरस्वती विद्या मंदिर की ओर जाते हुए सरदार एस एस पुरी के निवास पर प्रसाद के साथ सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर 9/136 पर राजीव त्यागी एवं उनके परिवार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सेक्टर 9 में ही हरीश शर्मा के निवास पर तथा अन्य स्थानों पर भी श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सेक्टर नौ तथा 8 के तिराहे के नजदीक सूदन रावत एवं उनके परिवार के द्वारा गणेश जी इस शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहां से सेक्टर 10 मार्केट से होकर वापस रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई।

इस मौके पर समिति के संरक्षक जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, मेला प्रबन्धक मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, विनीत शर्मा, एस एन अग्रवाल, राजीव मोहन गुप्ता, आर एन पाण्डेय, सुन्दर लाल यादव, ब्रजमोहन सिंघल, सुभाष शर्मा, आलोक मित्तल, दीपक मित्तल , अमरीश त्यागी, राजीव त्यागी, जी.पी. अग्रवाल, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, दिनेश शर्मा, मोतीलाल गर्ग, अनिल कुमार क्वालिटी स्टील वाले, आकाश वशिष्ठ, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, डॉ आर के मित्तल, मनीष वशिष्ठ, मदन लाल हरित, डीके गोयल, दीपक सिंघल, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश पोपली भोला, विजय लुम्बा, पंकज भारद्वाज, दीपक कांत गुप्ता, जेपी राणा, सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment