
गाज़ियाबाद। मुरादनगर स्थित लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसायटी मे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामले मे दीपक चौधरी नाम के युवक ने एक हिस्ट्रीशीटर शैलेश भारद्वाज सहित अन्य सन्नी त्यागी नामक युवक पर मार पीट का आरोप लगाते हुए डी.सी.पी. ग्रामीण को शिकायती पत्र दिया था।
डी.सी.पी. ग्रामीण ने जाँच करा कर मामला सत्य पाए जाने पर मुरादनगर थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। मुरादनगर पुलिस ने गुरुग्राम निवासी शैलेश भारद्वाज एवं सनी त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी शैलेश भारद्वाज जालसाजी के मुकदमे मे कई बार जेल जा चुका है तथा सन्नी त्यागी पर भी पूर्व मे 307 का मुकदमा दर्ज है।शैलेश भारद्वाज सोसायटी की ए.ओ.ए. मे सदस्य भी है। सोसायटी का इतना माहौल खराब हो चुका है की शायद कोई दिन ही बिना विवाद के बीतता हो।


