समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

गाजियाबाद। जनता की समस्याओं का मौके पर पहुंचकर समाधान कराने की कार्यशैली के तहत शहर विधायक संजीव शर्मा ने प्रातः जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के साथ नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
स्थानीय लोगों ने पेयजल व्यवस्था, टूटा ट्रैक, साफ-सफाई समेत अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायत की। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जीडीए उपाध्यक्ष के साथ मौके पर ही समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, खेल और बेहतर जीवनशैली से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। यहां आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और खिलाड़ियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जीडीए से पीयूष सिंह, गांधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, पार्षद नीरज गोयल, अनुज मित्तल, व्यापारी नेता राजू छाबड़ा, विक्की वोहरा, भूषण सूरी, मनोज भाटी, मिक्की, राहुल भूटानी, उमेश भाटी, राकेश गर्ग, सचिन मयंक, आशुतोष शर्मा, मनु वशिष्ठ और राजीव सिंघल सहित अनेक व्यापारी एवं क्षेत्रीय प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
—–


