हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे छात्राओं ने बड़े ही उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया तथा अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में तीज पर्व के अवसर पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में मुख्य रूप से

प्रथम स्थान – हिमांशी शर्मा VIII
द्वितीय स्थान – हिफ्जा VIII
तृतीय स्थान – रुश्दा VI
सांत्वना पुरस्कार – प्राची कुमारी VII, कशिश VIII


IX -X क्लास मे

प्रथम स्थान – नमरा X
द्वितीय स्थान – लक्क्षिता X
तृतीय स्थान – कुलसुम lX
सांत्वना पुरस्कार -खुशी गर्ग

X – XI – XII क्लास मे

प्रथम स्थान -खुशी गुप्ता XII द्वितीय स्थान- वंशिका XIIth
तृतीय स्थान – शगुन सिंहXI सांत्वना पुरस्कार – निशा चौधरी XI रिद्धिमा XI

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने छात्राओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति के मूल्यों को उजागर करने में सबसे अहम् भूमिका हमारे पर्व ही निभाते हैं और हमें मिलजुल कर रहना सिखाते हैं।

———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment