गाजियाबाद। युवा एवं प्रतिभाशाली गायक राजा घोष के बहुप्रतीक्षित संगीत एल्बम ‘सुकून (SUKOON)’ का भव्य लॉन्च 19 जुलाई को किया जाएगा। इस एल्बम में अलग-अलग विधाओं के चार गाने दिए गए हैं। यह जानकारी एल्बम से जुड़े कलाकार एवं संगीतकार मीडिया से रूबरू होने के दौरान दी।

गाजियाबाद के राजनगर आरडीसी में म्यूजिक एल्बम जानकारी देते हुए संगीतकार संकल्प श्रीवास्तव किसने बताया कि भाग दौड़ की जिंदगी में सुकून देने के लिए तैयार की गई है गीत गजल संगीत से भरपूर एल्बम सुकून। उन्होंने बताया कि एल्बम ‘सुकून’ को अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज से सजाने वाले गायक राजा धोने का यह दूसरा संगीत एल्बम है। आयोजकों का विश्वास है कि यह एल्बम संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा और सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
एल्बम के एक विशेष गीत में अपनी सुरीली आवाज दी है बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एवं ‘सा रे गा मा पा’ की विजेता अर्पिता मुखर्जी ने। उनकी गायकी इस एल्बम को और अधिक आकर्षक एवं संगीतमय बनाएगी।
एल्बम का संगीत बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार संकल्प श्रीवास्तव ने तैयार किया है। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों और संगीत परियोजनाओं में अपने संगीत का योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान वह मीडिया से अपने संगीत सफर, एल्बम निर्माण की प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की ।
एल्बम के गीतों को चेतन आनंद तथा रवि-राकेश ने लिखा है। दोनों गीतकारों की भावपूर्ण और संवेदनशील रचनाएं एल्बम को विशेष पहचान देने का काम करेंगी। लेखक चेतन आनंद में बताया कि म्यूजिक एल्बम तैयार होने के लिए उन्होंने एक गजल और गीत का मुखड़ा लिखा जिसको संकल्प श्रीवास्तव में बेहतर तरीके से संगीत दिया और राजा घोष ने अलग अंदाज में गाया है।
——



