गाजियाबाद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ने वर्ष 2026-27 के लिए अमित नगलिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा की गई।
अमित नगलिया की नियुक्ति को उद्योग जगत और संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से IIA की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा उद्योगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
नियुक्ति की घोषणा के बाद IIA के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमित नगलिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


