गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का 56वां जन्मदिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की खुशहाली की कामना के साथ की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की तथा आतिशबाजी भी की।

जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संदेश देते हुए चौराहे पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को फल और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए। इसके बाद कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल दोहाई स्थित वृद्धाश्रम पहुंचा, जहां बुजुर्गों को फल, कोल्ड ड्रिंक और वस्त्र वितरित कर उनका सम्मान किया गया।

जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों में विश्वास रखती है तथा राहुल गांधी का जन्मदिवस जनसेवा के रूप में मनाना इसी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश त्यागी, लोकेश चौधरी, डोली त्यागी, अरविंद गौतम, नीरज प्रजापति, रिजवान मलिक, रूबी मलिक, हाजी खुर्शीद अली, जयवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विनोद धाम, हरपाल सिंह, सविता जायसवाल, राबिया अंसारी, विश्व दीप त्यागी, विपिन गुर्जर, आशुतोष गुप्ता, एसपी त्यागी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
——



