वोट चोरी के आरोपों पर गाजियाबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग

 


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में वोट चोरी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन कर चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने बस अड्डे के निकट एकत्र हुए और वहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए आरडीसी फ्लाईओवर के निकट पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की रक्षा करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, तो चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार को जनता के सामने जवाब देना चाहिए। कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का वोट है। वोट की निष्पक्षता और मतदाता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली और अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा सरकार से भी वोट चोरी के आरोपों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने और जनता के समक्ष जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी सदस्य हरेंद्र अग्रवाल एआईसीसी सदस्य नरेंद्र राठी एआईसीसी सदस्य डॉक्टर संजीव शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, लालमन पाल, सुशांत गोयल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, उदय पाल सिंह , राजेंद्र शर्मा, राजाराम भारती, महिला अध्यक्ष डोली त्यागी अश्वनी त्यागी आशुतोष गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा अनवर कुरैशी अजय शर्मा विनोद धामा,रविंद्र बंसल नीरज प्रजापति पंकज तेजानिया, सुनील शर्मा रूबी मलिक सीमा नजमीन सविता गौतम सविता जैसवाल खुशी परवीन एडवोकेट हाजी खुर्शीद रियाज अहमद जयवीर सिंह शशि भूषण शर्मा बड़े नेता इरफान सीनू प्रधान रवि शंकर सूर्य चंद्रपाल एडवोकेट आदि सैकड़ो की जनसंख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment