मेवाड़ में गांधी-शास्त्री जयंती आयोजित

दोनो महापुरुषों के योगदान का देशवासी रखें याद : डाॅ. गदिया


गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान पर आधारित भाषण, कविताएं, गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। मेवाड़ ग्रुप आँफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में दोनों महान नेताओं के योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।

डॉ गदिया ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाये। उन्होंने बताया कि गांधी जी सम्पन्न परिवार से होने के बावजूद सादा जीवन जिये और आम आदमी की तरह जनता के बीच रहे, इसीलिए उनका आंदोलन जन आंदोलन बना। अंग्रेजों से उन्होंने जनता के बूते स्वाधीनता छीनी। जनता की आवाज बने, तभी गांधी जी राष्ट्रपिता कहलाये। इसी प्रकार साधारण कद-काठी होने के बावजूद शास्त्री जी ने असाधारण कार्य किये। अन्न संकट से देश की जनता को छुटकारा दिलाया। दोनों महापुरुषों का जो सम्मान विदेशों में है, हमारे देश में भी वैसा अगर हो तो हम सच्चे देशभक्त कहलाने के लायक होंगे।

इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सत्य, सादगी, देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों आस्था, महक, अमन, मुस्कान, संचिता, अदिति, आयुषी, वैशाली, प्रियांशी एंड ग्रुप ने दोनों महापुरुषों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन स्वाति पंवार एवं भूमि कालरा ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

——————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment