चंदा खोलते समय सीसीटीवी बंद कर दिए जाते हैं : फलाहारी महाराज

वृंदावन (मथुरा)। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भी चंदा चोरी का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि बांके बिहारी मंदिर में चंदा खोलते समय वहां के सीसीटीवी बंद कर दिए जाते हैं। इसी दौरान करोड़ों रुपए का हेर फेर हो जाता है।
मथुरा वृंदावन के फलाहारी महाराज के नाम से विख्यात दिनेश महाराज ने बांके बिहारी मंदिर के व्यवस्थापकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चंदे में बहुत गोलमाल हो रहा है। जिस समय वहां पर चंदा खोला जाता है उस समय मंदिर के सारे सीसीटीवी बंद कर दिए जाते हैं और इसी दौरान चंदे में घपला किया जाता है।
दिनेश महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा की पूर्व में सादा जीवन जीने वाले कर्मचारी वर्तमान में आलीशान गाड़ियों व बंगले के मालिक हैं। फलाहारी महाराज ने खून से मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।


