
अयोध्या। सोशल मीडिया पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अयोध्या के कुछ वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल दावे के अनुसार, तीनों को तीन दिन के भीतर अयोध्या छोड़ने या जेल भेजने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा अयोध्या जाम करने की बात कही गई है।
वायरल संदेश में यह भी दावा किया गया है कि बार एसोसिएशन ने इन व्यक्तियों का मुकदमा न लड़ने का निर्णय लिया है तथा ऐसा करने वाले किसी भी वकील पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाने की बात कही गई है।
—–
वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम की रिपोर्ट


