अजय जैन पुन: चुने गए पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष, संजीव वर्मा बने महामंत्री

आशित त्यागी उपाध्यक्ष, सचिव तोशिक कर्दम व कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक चुने गए

गाजियाबाद। गाजियाबाद पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक कविनगर स्थित एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में पत्रकारबन्धु शामिल हुए। इस बैठक में पत्रकारों के उत्थान व उनकी समस्याएं और निदान के लिए विचार-विमर्श हुआ। जिसमें योगेश कौशिक, किशन स्वरूप, अशोक शर्मा, तोशिक कर्दम, अजय रावत, आशित त्यागी, संजीव शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार रखे। अध्यक्ष अजय जैन ने सभी की बातें सुनकर कुछ मुद्दों पर आम सहमति के लिए प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने स्वीकृत किया।

इसके उपरांत अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि समिति का बहुत दिनों से चुनाव नहीं हुआ था। इसलिए इस संस्था को तत्काल प्रभाव से भंग करके नए पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया जाए। अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि जो भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए अपना नाम स्वयं बताएं या कोई प्रस्ताव रखना चाहे तो रख सकता है। वरिष्ठ पत्रकार रेखा अग्रवाल, आशित त्यागी समेत अनेक पत्रकारों ने अध्यक्ष पद के लिए अजय जैन के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी ने सहमति प्रदान करते हुए एकमत से अजय जैन को पुन: अध्यक्ष चुन लिया।

तत्पश्चात उपाध्यक्ष पद हेतु अजय जैन ने आशित त्यागी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। योगेश कौशिक ने महामंत्री पद हेतु संजीव वर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका किशन स्वरूप, रिंकू नारायण, मनीष गुप्ता, अजय रावत, तोशिक कर्दम समेत सभी ने समर्थन किया।

सचिव पद हेतु अजय जैन ने तोशिक कर्दम के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने एकमत से समर्थन किया। कोषाध्यक्ष पद हेतु योगेश कौशिक के नाम का आशित त्यागी ने प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने समर्थन किया।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद अजय जैन ने कहा कि जो भी पदाधिकारी चुने गए हैं। वो सभी पत्रकारों के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी यह समझें कि जो पदाधिकारी चुने गए हैं वो सब आपके साथ हैं और आप सभी अपने आप को पदाधिकारी ही समझें। आपका सम्मान एसोसिएशन का सम्मान है।

सभी ने चुने गए सभी पदाधिकारयिों का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अजय जैन, आशित त्यागी, तोशिक कर्दम, संजीव वर्मा, अशोक शर्मा, आशुतोष गुप्ता, योगेश कौशिक, पंकज प्रधान, अशोक शर्मा, मनीकान्त शर्मा, रिंकू नारायण, अजय सिंह रावत, नरेश वर्मा, दिनेश गौड़, किशन स्वरूप, विरेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशाल रावत, रेखा अग्रवाल, नरेश वर्मा, ललित चौधरी, अपूर्वा चौधरी, चेतन कुमार, सोएब सलमानी, सुनील पंवार, सुनील शर्मा, सी.पी. सिंह, पप्पन ठाकुर, राकेश कुमार जयंत, विकास कुमार राशिद,शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप चौहान सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]