मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए : कांग्रेश

मणिपुर की घटना के दोषियों को तुरंत फांसी दो – बिजेंद्र यादव

गाजियाबाद। लगभग ढाई महीने पहले मणिपुर में हुई 2 महिलाओं के साथ विभक्त घटना के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर से गांधी पार्क में एक दिन का उपवास रखा।

एक दिवसीय उपवास के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है उससे देश शर्मशार हो रहा है। देश का मान सम्मान गिर रहा है केंद्र सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। ग्रह मंत्री घटना की ज़िम्मेदारी लेने के बजाए राजनीति कर रहे है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि महिला के साथ हुई घटना के बाद पूरे देश का सर महिलाओ के सामने झुक गया है। अब दोषियों को सज़ा देने में देर नही की जानी चहिये। दोषियों को अवलिम्ब फांसी दी जानी चहिय। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि मणिपुर की घटना की दोषी सीधे तौर पर मोदी सरकार है। प्रदेश सचिव नसीम खान और प्रदेश प्रवक्ता पवन दीक्षित ने संयुक्त रूप से कहा कि मणिपुर में तुरंत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए और ग्रह मंत्री को इसके लिये स्वम् ज़िम्मेदारी लेनी चहिये।

पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने कहा कि आज के समय में महिलाएं सौच भी नही जा सकती है। महिलाओं को सरेआम रोड पर बिना वस्त्र घुमाया जाता है बलात्कार किया जाता है ये अमानवीय है। भाजपा को शर्म आनी चाहिये।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ , पूर्व पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कांग्रेस नेता सलीम सैफी , लालमन पाल,लोनी नगर अध्यक्ष हाजी बी के मेजर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पीसीसी सदस्य अहसान अली , पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा , पीसीसी सदस्य राजाराम भारती , जिला उपाध्यक्ष हनीफ चीनी , NSUI जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी , पुष्पेंद्र राठौर , एस एन राय ,दिनेश प्रताप सिंह, शंकर ठाकुर , तरुण रावत , पूर्व पार्षद वीर सिंह जाटव , गाज़ियाबाद कांग्रेस नेता हुमायु बेग मिर्ज़ा , जिला महासचिव राजेन्द्र शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गैरा, कांग्रेस नेता धीरेंद्र ध्यानी, कांग्रेस नेता बाबुराम आर्या, सलमान, संजय शर्मा मोदीनगर , ब्रजेश कुमार मोदीनगर , सुनील रघुवंशी , प्रेमदत्त शर्मा , हरेन्द्र चौधरी एडवोकेट , राकेश पाल , जिला महासचिव देव चौधरी , साहिल अब्बासी , विनय बौद्ध , कादर जी , सब्बीर करैशी , रीना पांडेय आदि शामिल रही।

—————–
वरिष्ठ स्वागता श्रीराम की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]