मनोज तोमर के समर्थन में यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्यों ने दी गिरफ्तारी

 

हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी तोमर के आह्वान पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे यति सन्यासी

दिल्ली। शिवरात्रि वाले दिन  इंद्रलोक दिल्ली में नमाजियों द्वारा बुरी तरह पीटे गए दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर मनोज तोमर को न्याय दिलाने के लिये दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रदर्शन करने जा रहे शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्यों को उनके साथियों के साथ आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये यति सन्यासी हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के आह्वान पर प्रदर्शन करने दिल्ली गए थे।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताते हुए दिल्ली पुलिस को प्रचंड प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बार बार मुस्लिम दंगाइयों से मार खाने वाली पुलिस का हिन्दुओ के साथ निर्दयता पूर्वक व्यवहार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। ये कितना दुखद है कि पुलिस हिन्दुओ से लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के अधिकार को लगातार छीन रही है। अगर पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को नहीं छोड़ा तो दिल्ली ऐतिहासिक संघर्ष का सामना करेगी जिसके लिए वो स्वयं भारतवर्ष के सभी हिन्दुओ का आह्वान करेंगे।

गिरफ्तार होने वालों में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्य यति रामस्वरूपानंद ,यति यतींद्रानंद यति निर्भयानंद ,यति रणसिंहानन्द , यति परमात्मानंद  और उनके साथी थे।

———————

वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]