केडीबी पब्लिक स्कूल में आयोजित वाइब्रेशन 2024 में

 ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय बना विजेता

 गाजियाबाद। वर्ल्ड डांस डे के अवसर पर केडीबी स्कूल में आयोजित वार्षिक डांस प्रतियोगिता वाइब्रेशन 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के अधिकतर बड़े स्कूल के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
 स्कूल के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में द बेस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूजिक एंड डांस के कोरियोग्राफर और निर्देशक जावेद अमन और गंधर्व संगीत महाविद्यालय के संस्थापिका एवं निदेशिका डॉक्टर तारा गुप्ता उपस्थित रहीं।
 प्रतियोगिता में ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामाजिक मुद्दे विषय पर आधारित प्रतियोगिता में छात्राओं ने “जानवर सुरक्षा ” विषय पर शानदार प्रस्तुति करते हुए दर्शाया कि कैसे मनुष्य बेजुबान जानवरों का प्रयोग अपने फायदे के लिए करता है।
 इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा , जेकेजी इंटरनेशनल विजयनगर , उत्तम स्कूल ,  डी ए वी प्रताप विहार, नेहरू वर्ल्ड स्कूल , ठाकुरद्वारा स्कूल, चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल ,बाल भारती पब्लिक स्कूल बृज विहार, डीडीपीएस अशोक नगर सहित कई स्कूलों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं में भाग लिया।
  प्रतियोगिता के बाद केडीबी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निवेदिता राणा ने सभी प्रतियोगियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में ही बच्चों को अपना हुनर, कौशल दिखाने का पर्याप्त समय मिलता है। अंत में उप प्रधानाचार्या नम्रता दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
     ————————-
 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]