मुझे नशीली दवाएं देकर और फर्जी हस्ताक्षर करवाकर संपत्ति अपने नाम की : प्रीती

गाजियाबाद। एक विवाहित महिला ने अपने पति, सास और देवर पर मिलीभगत से संपत्ति हड़पने, मानसिक प्रताड़ना और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति के अवैध संबंध का पता चलने पर ज़ब उसने विरोध किया तो उसे साजिश रचकर घर से बेदखल कर दिया गया।
पीड़ित महिला प्रीति ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि उनका विवाह वर्ष 2014 में बुलंदशहर निवासी आजाद के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात दोनों ने चिरंजीव विहार में मकान नंबर 241 खरीदा था। महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद जब उन्हें पति के अवैध संबंधों का पता चला और उन्होंने विरोध किया तो पति, सास और देवर ने मिलकर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने दावा किया कि आरोपियों ने उनकी बीमारी और डिप्रेशन का फायदा उठाते हुए ऐसी दवाइयां दीं जिनसे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान उन्होंने धोखे से उनके कुछ कागजों पर दस्तखत और अंगूठे के निशान लेकर और कुछ कागजों पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर करके करोड़ों रुपए की संपत्ति अपने नाम करा ली। साथ ही उनके सारे स्त्रीधन (गहने) हड़प लिए और बैंक खातों से जमा राशि भी निकाल ली।

कुछ समय बाद जब महिला ने अपने कागजात चेक किए तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। तब मेरे पति और ससुराल वालों ने साजिश करके मुझे मेरे ही घर से मायके भेज दिया और फिर पति ने उन पर तलाक का केस भी कर दिया है।
पीड़िता प्रीति ने अपने पति आजाद एवं उसके घर वालों द्वारा की गयी इस धोखाधड़ी को लेकर नंदराम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला प्रीति ने पुलिस और प्रशासन से पति और ससुराल वालों द्वारा अपने साथ की गयी इस धोखाधड़ी के खिलाफ के खिलाफ जांच की मांग करते हुए न्याय की मांग की है।
———————


