5 और 10 किलोमीटर की रन एंड फन वॉक प्रतियोगिता

1000 से ऊपर प्रतियोगी दिखाएंगे अपना कौशल

गाजियाबाद। 371 गाजियाबाद यूनाइटेड राउंड टेबल संस्था राउंड टेबल इंडिया के साथ मिलाकर गाजियाबाद में 17 मार्च को 5 और 10 किलोमीटर की रन एंड फन वॉक का आयोजन कर रहा है।इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक कार्यंन इंफ्राटेक है और उपरोक्त कार्यक्रम का प्रबन्धन पीकू स्पोर्ट द्वारा किया जा रहा है।

रन एंड फन वॉक केडीबी पब्लिक स्कूल कविनगर से सुबह 6 बजे आरंभ होगी। रन एंड फन वॉक में विभिन्न कैटिगिरी में पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। 5 और 10 किलोमीटर दोनों की कैटेगिरी में प्रथम, द्वितिय और तृतीय पुरस्कार होंगे। 10 किमी रन (महिला वर्ग) में पहला पुरस्कार 21000, दूसरा पुरस्कार 11000 और तीसरा पुरस्कार 5100 रुपए का है। 10 किमी रन (पुरुष वर्ग) में पहला पुरस्कार 11000 रुपए, दूसरा पुरस्कार 5100 रुपए और तीसरा पुस्कार 2100 रुपए का है।

इसी प्रकार 5 किमी रन (महिला वर्ग) में पहला पुरस्कार 11000 रुपए, दूसरा पुरस्कार 5100 रुपए और तीसरा पुरस्कार 2100 रुपए का है। 5 किमी रन (पुरुष वर्ग) में पहला पुरस्कार 11000 रुपए, दूसरा पुरस्कार 5100 रुपए और तीसरा पुरस्कार 2100 रुपए का है।  यह पुरस्कार गणेश अस्पताल डॉ. प्रतीक शर्मा, गाजियाबाद मैचफेब प्रा.लि. हितेश गर्ग, एंबस्टन पैकेजिंग प्रेरित मित्तल, सुगंध स्वीस्ट, एसवीपी ग्रुप सौरभ जिंदल की ओर से स्पॉन्सर किए जाएंगे।

चलना और दौड़ना सेहत के सबसे अच्छा होता है। शहरवासियों की सेहत के लिए ही राउंड टेबल इंडिया और 371 गाजियाबाद यूनाइटेड राउंड टेबल की ओर से इस रन एंड फन वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इनका सबसे बड़ा प्रोग्राम फ्रीडम थ्रू एज्युकेशन है जिसके अंतर्गत राउंड टेबल गरीब बच्चों के लिए बेहतरीन क्लास रूम बना रही है।

इस मौके पर अक्षय मित्तल अध्यक्ष, हर्ष गोयल उपाध्यक्ष, प्रतीक़ अग्रवाल सचिंव,Let’s गर्ग कौशाध्यक्ष ,रवीश मित्तल , शुभम् गुप्ता , हितेश गर्ग , अमनगर्ग ,दीपक मेहरा पीकू स्पोर्ट्स से मौजूद रहे।

——————-

वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]