भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का विस्तार

 

संजीव तेवतिया बने एकता शक्ति के मेरठ मंडल अध्यक्ष

 

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों ने एक बैठक के दौरान अपने संगठन का विस्तार किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी द्वारा  संगठन का विस्तार करते हुए संजीव तेवतिया को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र कसाना, राष्ट्रीय सलाहकार राकेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री यामीन सैफी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक, सोशल मीडिया प्रभारी अंजली शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी, पवन यादव, एमएस भाटी, नितिन शर्मा, अक्षित शर्मा, शाहरुख मलिक, रामवीर शर्मा, गौरव चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष संजीव तेवतिया का स्वागत किया।

नवनियुक्त मेरठ  मंडल अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने पदाधिकारी को विश्वास दिलाया की वे तन मन से संगठन की सेवा करेंगे व समाज, किसानो एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे।

 

——————

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]