कैबिनेट मंत्री बनने पर सुनील शर्मा का विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने किया अभिनंदन

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने अपने साथियों सहित मंत्री के निवास स्थान राज नगर पर जाकर पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र, मालाओं, एवं भगवान श्री राम दरबार भेंट कर किया।

अभिनंदन इस अवसर पर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि अब तो भगवान परशुराम जी का भवन गाजियाबाद में होना चाहिए ताकि ब्राह्मण समाज के लोग अनेकानेक संस्कृति कार्यक्रम अपने भवन में कर सकें। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ  योगी  का भी आभार प्रकट किया।

इस अवसर  पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कौशिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कपिल पंडित भी मौजूद थे।

——————

वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]