लोकसभा में एक वोट विकास की नीति करेगा तय योगी आदित्यनाथ

 

गाजियाबाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया संदेश

 

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी जनसभाओं से पहले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर जनता को संदेश देना प्रारंभ कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से गाजियाबाद की जनता को वोट का महत्व समझाते हुए केंद्र सरकार की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को समझाते हुए भाजपा को वोट देने का संदेश दिया।

गाजियाबाद नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग  सम्मेलन को संबोधित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से अपील की कि भाजपा का प्रत्याशी घर-घर नहीं जा सकता लेकिन आप लोग भाजपा और सरकार की नीतियों को घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का स्वाभिमान बनाने का काम किया है आज विश्व में भारत को विशेष स्थान दिया जाता है उन्होंने कहा कि आज आज देश में विकास की लहर हर तरफ चल रही है। साथ ही साथ उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए इंडि और एनडीए का अंतर समझाए तथा कहा कि विपक्ष जहां जातिवाद की राजनीति कर रहा है वही हम सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे बढ़ते हुए देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का विकास जब भी संभव है जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा उत्तर प्रदेश का विकास जब संभव है जब गाजियाबाद का विकास होगा और विकास के लिए यहां की जनता को अपने वोट का महत्व पहचान की जरूरत है क्योंकि एक वोट आपको विकास की राह पर ले जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि समय में गाजियाबाद का चौथा विकास हुआ है वही बदलाव की नीति को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद से अतुल गर्ग को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है और उम्मीद है गाजियाबाद की जनता इस बार भी भाजपा को वोट देते हुए अतुल गर्ग को लोकसभा पहुंचने का काम करेगी ताकि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और देश का समुचित विकास हो सके। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बड़ी माला पहनकर योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ-साथ भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश सरकार में मंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण असीम, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, धोलाना विधायक धर्मेश तोमर, गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल, दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरी, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया।

—-

वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]